Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशाखापट्टनम में करेंगे विपश्यना, जानिए पूरा कार्यक्रम
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए निकल गए हैं। सीएम मान विशाखापट्टनम में चार दिन तक विपश्यना करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान विपश्यना पर जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक सीएम भगवंत मान विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे चार दिनों तक विपश्यना करेंगे। इसके बाद कम मां दिल्ली लौटेंगे। फिर 7 और 8 जनवरी को गुजरात जाएंगे।

सीएम भगवंत मान गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 10 दिनों के लिए विपश्यना ध्यान पर गए थे। अरविंद केजरीवाल दिल्ली से होशियारपुर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications