पंजाब: सीएम भगवंत मान ने क्रांतिकारी कवि संत राम उदासी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इंडिया टीवी के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक कविता भी सुनाई। उन्होंने पंजाब के क्रांतिकारी कवि और मजदूरों के आंगन में सूरज बनाने वाले संत राम उदासी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि संत राम जी के कार्यों का एक-एक शब्द हमारे मन में क्रांति की भावना भर देता है। उन्होंने कहा कि कवि जी ने क्रांति भरी है, वो हमेशा नया उत्साह देता है। उनकी जयंती पर हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब इस बार भी हीरो बनेगा। इस बार 13-0 सीटों से हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आमदी पार्टी की सुनामी आ गई है। विपक्ष इस बार सुनामी में उड़ जाएगा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भारी बारिश में डटकर सीएम भगवंत मान को सुनते रहे लोग, बोले- पंजाब की जनता कमल को उखाड़ फेकेंगी












Click it and Unblock the Notifications