पंजाब: CM मान ने स्वर्ण-रजत पदक जीतने वाली सिफत कौर को किया सम्मानित, दिया 1 करोड़ 75 लाख रुपये का चेक
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाली सिफत कौर समरा को सम्मानित किया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें 1 करोड़ 75 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के पंजाब म्यूनिसिपल भवन में कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान सीएम मान ने सिफत कौर को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सिफत कौर ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर पंजाब सहित पूरे देश का नाम रोशन किया
बता दें कि फरीदकोट की रहने वाली सिफत कौर समरा ने जकार्ता इंडोनेशिया में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर पंजाब सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है।
सिफत कौर को शानदार जीत पर दी बधाई
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी फरीदकोट बलजिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी फरीदकोट मेवा सिंह सिद्धू, जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री फरीदकोट नीलम रानी, उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी प्रदीप दियोड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री फरीदकोट पवन कुमार आदि मौजूद रहे। साथ ही सभी अधिकारियों ने सिफत कौर को शानदार जीत पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब की मान सरकार की खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी से बौखलाया आतंकी पन्नू












Click it and Unblock the Notifications