पंजाब: 'सभी के लिए शुभ शुरुआत...', CM मान ने सहकारिता विभाग में 520 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग में 520 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर सीएम मान ने कहा कि इस साल के प्रथम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है।
उन्होंने कहा कि आज सहकारिता विभाग में 520 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। अच्छी नीति के साथ यह प्रक्रिया इसी प्रकार जारी रहेगी। इरादा भी यही रहेगा। सभी के लिए एक नई शुरुआत हुई है। नवनियुक्त युवाओं को बहुत-बहुत बधाई।

सहकारिता विभाग में 520 क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी हमारे युवाओं को योग्यता के अनुसार बंपर सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 'मिशन रोज़गार' की रफ्तार कम नहीं होगी। सहकारिता विभाग में 520 क्लर्क-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
मिशन रोजगार के तहत पंजाब के युवा बेरोजगार नहीं रहेंगे
अब तक AAP सरकार के तहत पंजाब में 42 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। आगे भी युवाओं को नौकरियां मिलती रहेंगी। मिशन रोजगार के तहत अब पंजाब के युवा बेरोजगार नहीं रहेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब में भीषण ठंड के चलते 14 जनवरी तक बंद किए 10वीं तक के स्कूल, सीएम भगवंत मान ने दिया आदेश












Click it and Unblock the Notifications