Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब में भीषण ठंड के चलते 14 जनवरी तक बंद किए 10वीं तक के स्‍कूल, सीएम भगवंत मान ने दिया आदेश

दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के राज्‍यों में तापमान में भारी गिरावट आने की वजह से ठंड का जबरदस्‍त प्रकोप है। शीत लहर के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। बढ़ती ठंड के कारण कई राज्‍यों में न्‍यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। ठंड और शीतलहर बढ़ने की संभावना के बीच पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के10 वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों को 8 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।

Punjab CM Bhagwant Mann

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जरिए दी। सीएम भगवंत मान ने बताया 14 जनवरी तक राज्‍य के सभी स्‍कूलों में छुटि्टयां रहेगी।

गौरतलब है कि ठंड के चलते पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों के समय में परिर्वतन करते हुए सुबह 10 से दोपहर3 बजे तक कर दिया गया था। स्‍कूलों की छुटिट्यां नहीं बढ़ाई गई थी लेकिन सोमवार को सीएम मान ने पंजाब के 10वीं तक के सभी स्‍कूलों के स्‍कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।

सोमवार को सुबह पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा

अत्यधिक ठंड को देखते हुए पंजाब के 10वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां करने का फैसला किया गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में आगामी कुछ दिनों तक भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में आगामी चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है।

गौरतलब है बीती 5 जनवरी को चंडीगढ़ का अकिधतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्‍य से 4 डिग्री कम था। वहीं न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम दर्ज किया गया जो सामान्‍य से एक डिग्री कम था।

बता दें पंजाब ही नहीं दिल्‍ली, नोएडा, हरियाणा समेत अन्‍य कई राज्‍यों में जाड़े की छुट्टिटयां 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। वहीं अन्‍य राज्‍यों में स्‍कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+