Punjab: धान की बुआई के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध, मंत्री हरभजन सिंह ने दी अहम जानकारी
Punjab News: पंजाब में भीषण गर्मी पड़ने से अचानक से बिजली की खपत बढ़ गई है। सीएम भगवंत मान में बिना बाधा के बिजली की आपूर्ति करने के लिए अहम कदम उठाया है। सीएम भगवंत मान आवश्यक बिजली उपलब्धता की व्यवस्था करना और बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण के लिए निर्देश जारी किये हैं।
पंजाब के बिजली मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह ने धान के मौजूदा सीजन के लिए व्यवस्था की समीक्षा के लिए प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल ने 16,078 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग को पूर्ण किया।

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने घोषणा की कि पीएसपीसीएल ने 19 जून को 16,078 मेगावाट की अपनी उच्चतम बिजली मांग को पूर्ण किया। यह बीते साल के 15,325 मेगावाट के उच्चतम स्तर को पार कर गया। ज्ञात हो कि किसी भी उपभोक्ता वर्ग पर कोई बिजली कटौती नहीं की गई है। मंत्री हरभजन ने बताया कि धान की बुआई के लिए कृषि फीडरों को हरदिन 8 घंटे बिना रोके बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में 13,340 11 केवी फीडर हैं, जिसमे से 6,954 कृषि के लिए उपलब्ध हैं, जो लगभग 14 लाख ट्यूबवेल कनेक्शनों को सेवा देते हैं।
यह भी पढ़े पंजाब में कर्मचारियों लिए छठे वेतन आयोग को मंजूरी, भगवंत मान सरकार के फैसले का इनको मिलेगा लाभ












Click it and Unblock the Notifications