पंजाब: शहीदी सभा में मातमी बिगुल बजाने को लेकर सीएम भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला, ट्वीट कर खुद दी जानकारी
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने लोगों की भावनाओं को कद्र करते हुए मातमी बिगुल बजाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। शहीदी सभा के दौरान 27 दिसंबर को पंजाब में मातमी बिगुल बजाने के अपने फैसले को वापस लिया गया है। इस फैसले की जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने दी है।
सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर (एक्स) हैंडल से ट्वीट कर कहा कि मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि शहादत के इन दिनों में कुर्बानियों को श्रद्धांजलि देने के अलावा पूरी संगत किसी और विवाद में पड़े। इसलिए भावनाओं की कद्र करते हुए पंजाब सरकार 27 दिसंबर को श्री फतेहगढ़ साहिब में मातमी बिगुल बजाने का अपना फैसला वापस लेती है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने इस फैसले पर एतराज जताया था। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इसे गुरमति मर्यादा के खिलाफ बताया था। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को दसवें पातशाह के साहिबजादों के शहीदी दिवस के दौरान मातमी बिगुल बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत दुख का प्रतीक नहीं है। यह चढ़दी कला का प्रतीक है। सत्य और धर्म की खातिर खुद को बलिदान करने का फैसला करके साहिबजादों ने दुनिया के धार्मिक इतिहास में एक अनूठी और अद्वितीय मिसाल पैदा की।












Click it and Unblock the Notifications