पंजाब का AIIMS: हादसे के शिकार लोगों के लिए यहां शुरू हुई इमरजेंसी सर्विस, 24 घंटे एक्टिव रहेगी

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब हादसे के शिकार लोगों के लिए इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई है। यहां पीड़ितों को अब 24 घंटे इमरजेंसी सेवा का लाभ दिया जा सकेगा। ये इमरजेंसी सुविधा शुरू होने से हादसे में जख्मी मरीजों को अब फरीदकोट मेडिकल कॉलेज या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

Punjab Bathinda AIIMS: Emergency service started for the victims of the accident, doctors will be available for 24 hours

एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि, 1 जून से बठिंडा एम्स में इमरजेंसी सेवा उपलब्ध करा दी गई है। बताया जा रहा है कि, यहां अभी 15 बेड की सुविधा है, जो कि आगामी दिनों में जरूरत के अनुसार बढ़ाई जाती रहेगी। यह सेवा शुरू कर दिए जाने से हादसे के शिकार लोगों को यहां अधिक सुविधाजनक तरीके से उपचार मिल सकेगा। चिकित्सिकों ने कहा कि, अभी 15 बेड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, 1 जून से ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

Punjab Bathinda AIIMS: Emergency service started for the victims of the accident, doctors will be available for 24 hours

इस एम्स में अब 24 घंटे एमरजेंसी सेवा उपलब्ध होगी और आगामी दिनों में जरूरत के अनुसार बेडाें की क्षमता चरणबद्ध तरीके से बढाया जाएगा। पीड़ितों को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल से जुड़ी एक खबर यह भी है कि, सरकार के कायाकल्प व ईको फ्रैंडली प्रोग्राम में जिला अस्पताल बरनाला, सीएचसी चन्नवाल, तपा व धनौला ने अव्वल स्थान पाया है। बरनाला जिला अस्पताल ने 60 लाख व चन्नवाल ने 11 लाख, तपा व धनौला ने 1-1 लाख की राशि हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+