पंजाब: APS देओल का नवजोत सिंह सिद्धू पर पलटवार, कहा- 'सियासी फायदे' के लिए फैला रहे हैं झूठ

चंडीगढ़, 06 नवंबर। पंजाब में कांग्रेस भले ही अपने अंदरूनी कलह को छिपाने की लाख कोशिश कर रही हो, लेकिन किसी न किसी की नाराजगी खुलकर बाहर आ ही जाती है। अब पंजाब के एडवोकेट जनरल एपीएस देओल ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर पलटवार किया है। ये वहीं एपीएस देओल हैं जिसने साल 2015 में बेअदबी और पुलिस फायरिंग मामले में दो आरोपी पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस्तीफा देने की मांग की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस्तीफा तो दिया लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एडवोकेट जनरल एपीएस देओल के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था।

Punjab APS Deol hits back at Navjot Singh Sidhu says spreading lies for political gains

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार एपीएस देओल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। वह लगातार राज्‍य केडीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदले जाने की मांग कर रहे थे। अब एपीएस देओल ने सिद्धू पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता पर अपने राजनीतिक सहयोगियों से राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। एपीएस देओल के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने अगले साल होने वाले चुनावों से पहले ही कांग्रेस को बीमार कर दिया।

यह भी पढ़ें: जगदीश टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त करने पर नवजोत कौर सिद्धू ने जताया गुस्‍सा

एपीएस देओल ने आगे कहा, 'नवजोत सिंह सिद्धू के बार-बार बयान नशीले पदार्थों और बेअदबी के मामलों में न्याय सुनिश्चित करने के राज्य सरकार के गंभीर प्रयासों को पटरी से उतारने की कोशिश करते हैं, वह सरकार और एडवोकेट जनरल के ऑफिस के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं।' पीएएस देओल ने सिद्धू पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महाधिवक्ता के संवैधानिक कार्यालय का राजनीतिकरण कर अपने स्वार्थी राजनीतिक लाभ के लिए आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कामकाज को खराब करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि अतुल नंदा के इस्तीफा देने के बाद सितंबर में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता, एपीएस देओल को नियुक्त किया गया था, यह पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद हुआ। एपीएस देओल ने सब बातें एक प्रेस रिलीज जारी कर कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+