जगदीश टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त करने पर नवजोत कौर सिद्धू ने जताया गुस्सा
नई दिल्ली, 01 नवंबर। कांग्रेस के जगदीश टाइटलर ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। जिस पर भाजपा की आपत्ति करते हुए सवाल किए थे। इन सवालों का जवाब देते हुए टाइटर ने मीडिया में कहा "...आरोप क्या हैं? कोई जो चाहे कह सकता है। अगर आरोप नहीं है, तो मैं जवाब क्यों दूं?"

वहीं जगदीश टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त करने पर अमृतसर में नवजोत कौर सिंह सिद्धू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा व्यक्तिगत रूप से मैं गुस्से में हूं। हालांकि यह पार्टी का फैसला है। मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर सकती । हर कोई आहत है लेकिन पार्टी प्रोटोकॉल के कारण कह नहीं सकती।
बता दें शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने जगदीश टाइटलर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। सुखबीर बादल का ने इसे कांग्रेस सिख विरोधी फैसला बताया है। बादल ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को चुनौती दी कि वे पार्टी के इस फैसले का विरोध करने की हिम्मत करें।
गौरतलब है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्यों में से एक के रूप में नियुक्त करने के बाद कांग्रेस पार्टी को पंजाब में नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह कदम कांग्रेस के भीतर और बाहर दोनों जगह अच्छा नहीं रहा क्योंकि पंजाब के कई पार्टी नेताओं ने टाइटलर की नियुक्ति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। पंजाब कांग्रेस की नेता और प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि वह इस कदम से नाराज हैं। श्रीमोनी अकाली दल और भाजपा ने भी कांग्रेस और गांधी परिवार पर "सिखों के हत्यारे" को पुरस्कृत करने के लिए हमला किया है। हालाँकि जगदीश टाइटलर ने अपना पक्ष भी रखा है।
#WATCH | Congress' Jagdish Tytler responds to questions on BJP's objection over his appointment as a permanent invitee to Delhi Pradesh Congress Committee. He says, "...What are the allegations? One can say whatever they want to. If there is no allegation, why should I reply?" pic.twitter.com/8qgxdCJfjM
— ANI (@ANI) November 1, 2021
#WATCH | Congress' Jagdish Tytler responds to questions on BJP's objection over his appointment as a permanent invitee to Delhi Pradesh Congress Committee. He says, "...What are the allegations? One can say whatever they want to. If there is no allegation, why should I reply?" pic.twitter.com/8qgxdCJfjM
— ANI (@ANI) November 1, 2021












Click it and Unblock the Notifications