पंजाब हाईकोर्ट ने रोका फैसला, मेडिकल कॉलेज बनवाने जा रही मान सरकार को झटका

संगरूर। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली राज्‍य सरकार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, पिछले 5 अगस्त को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखा था। निर्माण कार्य चल ही रहा था कि, अब हाईकोर्ट ने इस निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज 25 एकड़ में बन रहा है। और, उस पर 345 करोड़ खर्च होने थे। हालांकि, जिस जमीन पर यह मेडिकल कॉलेज बन रहा है उसे लेकर एस.जी.पी.सी. विरोध में थी।

punjab and haryana high court stayed-the-construction-work-of-sangrur-medical-college

मेडिकल कॉलेज का विरोध करते हुए एस.जी.पी.सी. ने अदालत का रूख किया। वहीं, अब हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य रुकवा दिया और, साथ ही सरकार को नोटिस भी जारी किया है। एस.जी.पी.सी. का कहना है कि यह जमीन गुरूद्वारे की है और उनके अधीन आती है। इसलिए इस जमीन पर पंजाब सरकार कॉलेज नहीं बनवा सकती। अब देखना यह होगा कि क्या यह कॉलेज समय पर पूरा हो पाएगा या फिर हमेशा के लिए इसका काम रोक दिया जाएगा।

punjab and haryana high court stayed-the-construction-work-of-sangrur-medical-college

आपको बता दें कि यह कॉलेज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ड्रीम प्रोजैक्ट है। इसका काम रुकने से मान सरकार को झटका लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+