पिता ने जमीन के लिए की अपने बेटे की हत्या, बहू को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

अमृतसर। पंजाब राज्य के अमृतसर जिले के अजनाला इलाके में मजीठा रोड स्थित रिषी विहार के रहने वाले अधेड़ व्यक्ति की उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर हत्या कर दी। इसके अलावा उन्होंने मृतक की पत्नी को भी बिना कोई जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि जमीन के लालच में उसके पति की हत्या की गई है।

punjab amritsar father did murder of his son for land dispute

थाना पुलिस ने मृतक अमरपाल के पिता मनजिंदर सिंह, मां मनबीर कौर, भाई हरकरण सिंह के साथ-साथ कंवल कौर और साहिबजीत सिंह के विरुद्ध हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने और गबन के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि पत्नी गुरपिंदर सिंह कौर ने झंडेर थाने की पुलिस को बताया कि साल 2002 में विछोआ गांव निवासी अमरपाल सिंह के साथ हुई थी।

वह अपने परिवार के साथ रिषी विहार इलाके में रह रही हैं। उन्होंने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उनके पति के हिस्से की जमीन हड़पना चाहते थे। ससुर मनजिंदर पाल सिंह ने उसके पति की जमीन भी परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम पर किसी तरह से कर दी। जब इसका पता उनके पति को चला तो उन्होंने तहसील से रिकॉर्ड निकलवाया। रिकॉर्ड से पता चला कि घर वाले ही उनके साथ धोखा कर रहे हैं। इसके बाद वह अपने गांव गए।

बीते दो नवंबर को उनको फोन आया कि उनके ससुरालियों ने जमीन तो लेकर झगड़ा कर रहे उनके पति अमरपाल की पीट-पीट हत्या कर दी है। वह उसी वक्त किसी तरह से गांव पहुंची और उनके गांव जाने से पहले पति का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः 9 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, पुराने मकान के टॉयलेट में पड़ा मिला शव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+