9 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, पुराने मकान के टॉयलेट में पड़ा मिला शव
इटावा। यूपी के इटावा में 9 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मामला जसवंत नगर के एक गांव का है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। बच्ची के पिता ने मामले में केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को गांव में शादी समारोह चल रहा था। आरोप है कि 25 साल का युवक सचिन 9 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर एक पुराने मकान में बने शौचालय में ले गया और वहां उसका रेप किया। राज खुलने के डर से उसने बच्ची की हत्या कर दी और दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग गया।
काफी देर तक जब बच्ची नहीं दिखी तो परिवारवालों ने उसकी तलाश की। इसके बाद बच्ची की लाश शौचालय में पड़ी मिली। बच्ची के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वहीं, आरोपी सचिन घटना के बाद से फरार है। सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications