पंजाब: अकाली दल ने सात उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची, जानिए कौन कहां से लड़ रहे हैं चुनाव
Shiromani Akali Dal Release Lok Sabha Candidate Elction First List: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। साथ ही चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार कर रही हैं। इस बीच शनिवार को शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 वरिष्ठ नेताओं की पहली सूची जारी की है।
अकाली दल के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उम्मीदवार के रूप में 7 वरिष्ठ नेताओं के नामों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 'खालसा सिरजना दिवस' के ऐतिहासिक और पवित्र अवसर पर सुखबीर बादल ने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने पहली सूची जारी कर चुनावी बिगुल का आगाज कर दिया है। अब सभी उम्मीदवार मैदान में उतरकर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा चुनाव लड़ रहे हैं। श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा मैदान में हैं।
वहीं, पटियाला से एनके शर्मा ताल ठोक रहे हैं। श्री अमृतसर साहिब से अनिल जोशी चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब से एस बिक्रमजीत सिंह खालसा चुनावी मैदान में हैं। फरीदकोट से एस राजविंदर सिंह (दिवंगत एस गुरदेव सिंह बादल के पोते चुनाव लड़ रहे हैं। संगरूर से एस इकबाल सिंह झूंदा चुनावी मैदान में हैं।
बता दें कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इस बार सात चरणों में चुनाव होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में अकाली दल खुद चुनाव लड़ रहा है। इससे पहले बीजेपी से गठबंधन की बात चल रही थी। लेकिन दोनों के बीच गठबंधन पर बात नहीं बनी।
लोकसभा सीट उम्मीदवार
गुरदासपुर डॉ. दलजीत सिंह चीमा
श्री आनंदपुर साहिब प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा
पटियाला एनके शर्मा
अमृतसर साहिब अनिल जोशी
श्री फतेहगढ़ साहिब एस बिक्रमजीत सिंह खालसा
फरीदकोट एस राजविंदर सिंह (दिवंगत एस गुरदेव सिंह बादल के पोते)
संगरूर एस इकबाल सिंह झूंदा
यह भी पढ़ें- आप की शिकायत के बाद अकाली दल की बढ़ी मुश्किल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस












Click it and Unblock the Notifications