आप की शिकायत के बाद अकाली दल की बढ़ी मुश्किल, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया था कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने पंजाब बचाओ रैली के दौरान नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल किया। आम आदमी पार्टी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग की ओर से शिरोमणि अकाली दलो को नोटिस थमा दिया गया है।
चुनाव आयोग से हरपाल सिंह चीमा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान चीमा ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने शिरोमणि अकाली दल को नोटिस भेजा है।

हरपाल चीमा ने आरोप लगाया था कि सुखबीर सिंह बादल ने प्रदेश में आदर्श आचार संहित का उल्लंघन किया है। उन्होंने कानून को तोड़ा है। चीमा ने कहा कि बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा के दौरन 6 अप्रैल को रायकोट में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाचे हुए छोटे बच्चों का इस्तेमाल किया। कानून कहता है कि 18 साल के कम उम्र के बच्चों का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों में नहीं किया जा सकता है।
लेकिन अकाली दल के नेताओं ने बच्चों के हाथ में माइक देकर उनसे अकाली दल जिंदाबाद के नारे लगवाए। बच्चों को स्क्रिप्ट लिखकर दी गई थी। इस बाबत तमाम तथ्यों को आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को मुहैया कराया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से मांग की गई है कि अकाली के खिलाफ चाइल लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। हरपाल चीमा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की ओर से पंजाब बचाओ यात्रा निकाली जा रही है जबकि पंजाब को आम आदमी पार्टी इन लोगों से बचा रही है।












Click it and Unblock the Notifications