BJP विधायक अरुण नारंग की पिटाई मामले में पकड़े गए 21 संदिग्धों में भाकियू (मुक्तसर) प्रेसिडेंट भी शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग से बदसलूकी व मारपीट मामले में पुलिस ने 21 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए लोगों में एक भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) मुक्तसर के अध्यक्ष सुखदेव सिंह भी हैं। विधायक अरुण नारंग के साथ मारपीट की घटना बीते 27 मार्च की है, जब किसान संगठनों के आवाह्न पर जुटे प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। भीड़ ने अरुण नारंग के पूरे कपड़े फाड़ दिए थे। उन्हें बहुत थप्पड़-घूंसे मारे। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें भीड़ से मुक्त कराया था। गुस्साई भीड़ घंटों तक नारेबाजी करती रही।

Punjab Abohar BJP MLA Arun Narang incident: Police caught BKU Muktsar chief among 21 suspects

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। अरुण भाजपा के विधायक हैं, लेकिन पंजाब कांग्रेस सरकार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का वादा किया। खुद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस से इस संबंध में विस्तृत जांच करने को कहा था। पंजाब के मुख्यमंत्री ने नारंग पर हमले की कड़ी निंदा की थी और राज्य में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, जबकि भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खराब है।

Punjab Abohar BJP MLA Arun Narang incident: Police caught BKU Muktsar chief among 21 suspects

अरुण नारंग पर हमले के कुछ दिनों बाद पुलिस ने इसी सिलसिले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) मुक्तसर के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सहित 21 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों में भारतीय किसान यूनियन - मुक्तसरका नेता भी शामिल होने पर भाजपाइयों ने तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उधर, किसान संगठनों से जुड़ा तबका कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के विभिन्न सीमाई इलाकों में प्रदर्शन जारी रखे हुए है। नए तीन कृषि कानूनों को मोदी सरकार लाई थी, जिसका भाजपा के विरोधी दलों ने विरोध किया। साथ ही किसानों के संगठनों ने 26 नवंबर को धरना शुरू ​कर दिया था।

Punjab Abohar BJP MLA Arun Narang incident: Police caught BKU Muktsar chief among 21 suspects

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+