Punjab: आप सांसद मलविंदर सिंह कंग पहुंचे खरड़, कहा- लंबित परियोजनाओं को जल्द करेंगे पूरा

Punjab News: लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के सांसदों ने अपना काम संभाल लिया है। रविवार को आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के लिए शहरवासियों का आभार जताने के लिए खरड़ स्थित का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और शहरवासियों से मुलाकात की।

आप सांसद जनता से चुनाव में मिली जीत के लिए सहयोग हेतु आभार जताया और वादा किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को शीघ्र ही शुरू किया जाएगा और उन्हें समय पर पूर्ण करने के लिए तेजी लाई जाएगी।

punjab news

आप सांसद कंग ने कहा कि मेरा सुझाव है कि शहर के आठ से 10 लोगों की एक टीम बनाई जाए जो प्राथमिकता के मुताबिक लंबित परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करे। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपका सहयोग करूंगा। मुझे वोट देकर और मुझे इस देश की सबसे बड़ी पंचायत में चुनकर आपका कार्य पूरा हो गया है। मेरा कार्य अब शुरू हो गया है।"

आप सांसद ने बैठक के दौरान निवासियों ने उन्हें रुकी हुई परियोजनाओं, खासकर कजौली वाटर वर्क्स योजना से पेयजल उपलब्ध कराने के मुद्दे से अवगत कराया। ज्ञात हो कि खरड़ और आसपास के इलाकों में हर वर्ष पेयजल की कमी देखी जा रही है, क्योंकि भूजल स्तर निरंतर घट रहा है। उन्होंने कहा, "सड़कों पर गड्ढे हैं, बिजली आपूर्ति अनियमित है। हमें आशा है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा। हमने कई पार्टियों से भी संपर्क किया है, किन्तु अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें Punjab: पंजाब सरकार का फैसला, जल्द होगी 300 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+