Punjab: आप नेता बिक्रमजीत बोले- भाजपा देश में भाईचारे को खत्म करना चाहती
आम आदमी पार्टी नेता बिक्रमजीत पासी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने पंजाब के बाद दिल्ली में अपनी चाल चलना शुरू की, केजरीवाल साहब इन लोगों की हर चाल को नाकाम करते रहे। इसके बाद इन लोगों ने उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा, उन्हें जेल भेजा।
उसके बाद जब इन लोगों ने देखा कि केजरीवाल को जेल भेजने में सफल हो गए तो इसके बाद ये लगातार आप के नेताओं को धमकाने लगे, डराने लगे, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। हमने बार-बार ऑपरेशन लोटस की बात कही। आज उसके सबूत सामने आए हैं कि कैसे हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है। दिल्ली में लगातार राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश हो रही है। दिल्ली में जो पद खाली पड़े हैं उन्हें भरा नहीं जा रहा है।

यहां एलजी लगातार गृह विभाग को पत्र लिखकर दिल्ली सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं। यहां अधिकारी कोड ऑफ कंडक्ट का बहाना करके बैठक में नहीं आ रहे हैं। इसके पीछे असल मकसद यह है कि सरकार लोगों के हित के लिए काम नहीं कर सके और राष्ट्रपति शासन लगा सके। ये लोग राष्ट्रपति शासन लगाने के अपने नाकाम मकसद को कामयाब करना चाहते हैं।
हमारा देश फूलों का गुलदस्ता है, हमारा बहुत बड़ा देश है, बहुत बड़ी आबादी वाला देश है। यहां कहा जाता है कि चार कोस में बोली बदल जाता है। लेकिन भाजपा इसे तहस-नहस करना चाहती है। इस देश में आपसी भाईचारे को खत्म करने के लिए भाजपा काम कर रही है। आज भाजपा की केंद्र सरकार लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। आप की जहां भी सरकार है वहां भाजपा लगातार ऑपरेशन लोटस चला रही है। सवाल उठता है कि ऑपरेशन लोटस क्या है, आज साबित हो चुका है कि भाजपा की नापाक साजिशें चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications