केंद्र पर बरसे मालविंदर सिंह कंग, बोले- ED केंद्र के इशारे पर कर रही काम
पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह है कि 11 दिन की रिमांड के बाद भी ईडी कोई नया सबूत नहीं दे सकी है।
हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि भाजपा वालों ने इसकी स्क्रिप्ट रची है। ये लोग अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से बाहर रखना चाहती है। ये पूरी झूठी स्क्रिप्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर ईडी ने लिखी है। इसका पर्दाफाश फिर से हो गया है। ईडी ने 11 दिन की रिमांड ली और 11 दिन के बाद कोर्ट में ईडी कह रही है कि अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी विजय नायर ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी के साथ लगातार बात करते थे।

ईडी का यही बयान डेढ़ वर्ष पहले भी दिया था। सौरभ नायर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आप के मुखिया हैं, इसकी वजह से उनसे बात होती थी। मैं कहना चाहूंगा कि ईडी के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई नया सबूत, फैक्ट, गवाह नहीं है। 11 दिन की रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह बात साफ है कि जिस बयान का हवाला देकर आपने रिमांड ली थी, यह बयान तो पहले ही डेढ़ वर्ष पहले दर्ज हो चुका है, इसमे नया क्या है। ये सारा रिकॉर्ड ईडी का है, हमारा व्यक्तिगत नहीं है। मेरा कहने का मतलब यह है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से बाहर रखने का षड़यंत्र रच रही है जो कि कोर्ट में साफ हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications