पंजाब में आप का मार्च, भाजपा पर भ्रष्टाचारियों को पनाह देने का लगाया आरोप
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में मार्च निकाला। इस दौरान अनमोल गगन मान ने कहा कि जिस तरह से इन लोगों ने अरविंद केजरीवाल को एक जाली गवाह बनाकर बिना सबूत जेल में डाला है, लोग देख रहे हैं।
भाजपा बड़े-बड़े घोटालेबाजों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। इसके खिलाफ आज लोग इकट्ठा हुए हैं। देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ लोग एकजुट हो रहे है। ये लोग संविधान में संशोधन करना चाहते हैं।

आप नेता ने कहा कि तानाशाही सरकार ने हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है। अरविंद केजरीवाल बाबा साहब अंबेडकर के नक्शेकदम पर चल रहे थे, आम लोगों के जीवन को ऊपर उठा रहे थे। उनका लक्ष्य निःशुल्क एवं सर्वोत्तम शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा है। लेकिन ये लोग ऐसा नहीं होने देना चाहते हैं। इन्हें पता है कि पढ़े-लिखे लोग अपने वोट के अधिकार का सही इस्तेमाल करेंगे तो वो लोग नफरत फैलाने वाली बीजेपी को वोट नहीं देंगे
इस दौरान होशियारपुर से आप उम्मीदवार राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि हम ना सिर्फ डॉ. बीआर अंबेडकर की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं और आम लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में हम लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं और उन्हें महंगाई से यथासंभव राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में जब भाजपा की जनविरोधी नीतियो की वजह से बेरोजगारी बढ़ रही थी तब आप सरकार ने प्रदेश में 43 हजार सरकारी नौकरियां दी। पंजाब में मान सरकार लोगों को मुफ्त बिजली मुहैया करा रही है जोकि एक बड़ी उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications