पंजाब: आप की सरकार ने किया शराब से 10 हजार करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने का खाका तैयार
नवांशहर। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद शराब से 10 हजार करोड़ रुपए जुटाने के लिए नई एक्साइज पॉलिसी का खाका तैयार हो चुका है। इस क्रम में जिला स्तर पर सर्कलों की संख्या कम की जा रही है। पता चला है कि, पंजाब के नवांशहर जिले में विभाग की ओर से पांच सर्कल बनाए जा रहे हैं। नवांशहर वन व टू, राहों, बंगा व बलाचौर के सर्कलों से 27 से 31 करोड़ का रेवेन्यू जुटाए जाएंगे और जिले से कुल 146 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है।

मान सरकार का रेवेन्यू में 20 से 40% तक की बढ़ोतरी का लक्ष्य है। उसमें सालाना रेवेन्यू के साथ ही हर साल पर्ची की फीस को भी शामिल किया गया है जोकि पिछले 2022-21 में 5 करोड़ के पार रही थी। फिलहाल, नवांशहर में 4 ग्रुप हैं, जबकि नवांशहर सिटी को अब वन व टू दो ग्रुप में डालकर इनके साथ आसपास के गांवों के ग्रुप भी डाल दिए गए हैं। जबकि राहों के साथ औड़ व बंगा के साथ हीमा आदि ग्रुप जोड़ दिए गए हैं। जबकि बलाचौर ग्रुप में भी कई ग्रुप जोड़े गए हैं। हालांकि, इन सर्कलों में ठेकों की संख्या पहले की तरह 146 ही रहेगी। प्रत्येक ठेके का राजस्व 27 से 31 करोड़ के बीच रखा गया है। अंग्रेजी और बियर का कोटा इस बार ओपन होगा।
सस्ती हुई शराब, ठेकों पर जुटे शौकीन
यहां अब हर र्स्कल का राजस्व 27 से 31 करोड़ रुपए के बीच रखा जाने की उम्मीद है। इससे पहले 30 जून से पहले ठेकेदारों ने अपना स्टॉक निकलने के लिए शराब 30 से 40 फीसदी तक सस्ती की है। ठेकेदारों का कहना है कि ठेके खत्म होने के बाद उनका स्टॉक जब्त हो जाएगा, इसलिए रेट सस्ता कर जितना निकाला जा सके, उसे निकाल दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications