AAP सरकार स्वतंत्रता दिवस पर 100 मोहल्ला क्लीनिक खुलवाएगी, आम आदमी को होगा फायदा
जालंधर। आम आदमी पार्टी की सरकार आमजन के लिए आम आदमी क्लीनिक यानी मोहल्ला क्लीनिक खुलवा रही है। इन क्लीनिक में लोगों को अपने-अपने इलाके में उपचार की सुविधाएं मिलेंगी। अच्छा इलाज पाने के लिए लोगों को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। 'आप' की सरकार ने पहले दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक शुरू कराए, अब पंजाब के मोहल्लों में भी ऐसे क्लीनिक तैयार किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस पर 100 मोहल्ला क्लीनिक खुलवाएगी। पहले यह संख्या 75 बताई गई थी। बाद में ऐसे क्लीनिक की जरूरत बढ़ती देखकर सरकार ने आम आदमी क्लीनिक यानी मोहल्ला क्लीनिक की संख्या 100 कर दी। स्वास्थ्य विभाग के फैमिली वेलफेयर हेल्थ एंड वेलनेस सेंट्रल प्रोग्राम के नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब की तरफ से इसकी जानकारी भेजी दी गई है। विभाग की तरफ से रूरल डेवलपमेंट और पंचायत विभाग के चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी लोकल गर्वमेंट को लेटर जारी किया गया है।
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के से नोटिफिकेशन के अनुसार, अब 75 नहीं 100 आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे। इसके अलावा सिविल सर्जनों को भी निर्देश जारी किए हैं कि जिन जगहों पर आम आदमी क्लीनिक खुलने जा रहे हैं..वहां जिम्मेदारी संभालें।












Click it and Unblock the Notifications