आप ने भाजपा को भ्रष्ट नेताओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी वॉशिंग मशीन बताया

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। पंजाब आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा को भ्रष्टा नेताओं के लिए दुनिया की सबसे बड़ी वॉशिंग मशीन बताया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि 2014 से अलग-अलग दल के 25 भ्रष्ट नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ये वो नेता हैं जिनपर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से इन नेताओं की लिस्ट भी साझा की गई है। पार्टी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए दावा किया है कि भाजपा में रिकॉर्ड संख्या में भ्रष्ट नेता शामिल हुए और भाजपा की वॉशिंग मशीन में साफ हो गए। पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि अजित पवार, हिमंता बिस्व सरमा, सुवेंदु अधिकारी, सीएम रमेश, भावना गवली, संजय सेठ, के गीता, नवीन जिंदल वो नाम हैं जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और ये सभी नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

aap

पंजाब आप की ओर से कहा गया है कि 2014 से अलग-अलग दलों के 25 नेता भाजपा में शामिल हुए हैं जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 2014 के बाद से कांग्रेस के 10 नेता, शिवसेना के 4 नेता, टीएमसी के 3 नेता, एनसीपी के 4 नेता, टीडीपी के 2 नेता, सपा के एक नेता, वाईएसआरसीपी के एक नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इन सभी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद ये सभी नेता भाजपा की वॉशिंग मशीन में साफ हो चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जांच एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। लेकिन आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा ईडी और सीबीआई को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। जानबूझकर विपक्ष के नेताओं के खिलाफ फर्जी केस दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। आप ने आरोप लगाया कि देश का संविधान खतरे में है, आगामी चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+