पंजाब में बड़ा ट्रोला हाईवे पर पलटा, चपेट में आईं कई कारें, एक कार में बैठे सभी लोगों की जान गई

जालंधर। पंजाब के जालंधर में भीषण हादसा हुआ। बजरी से भरा एक बड़े आकार का ट्रोला अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जहां दो कारें उसकी चपेट में आईं, जिनमें से एक पूरी तरह दुचक गई। एक कार में सवार सभी लोगों की जान चली गई। वहीं, इस हादसे में कई को हल्‍की चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि, यह हादसा फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर हुआ। इसका वीडियो सामने आया है।

Punjab: a big trolla overturned on jalandhar highway, many people lost lives

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस दल वहां पहुंच गया था। हादसे के बाद ही ड्राइवर भाग निकला था। बहरहाल, फरार हुए ड्राइवर को पुलिस ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाकर कार में दबे 3 लोगों के शव बाहर निकाले। जेसीबी से ट्रोला को खींचकर बंद पड़े हाईवे को खुलवाया।

Punjab: a big trolla overturned on jalandhar highway, many people lost lives

घटनास्‍थल से जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि हाईवे पर आ रहा एक लंबा ट्रोला अचानक एक मोड़ के पास टर्न लेता है। बजरी भरी होने के कारण वह अपना संतुलन खो देता है और वहीं पलट जाता है। सामने की तरफ से आ रही दो कारें उसकी चपेट में आ जाती हैं। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। यह घटना जालंधर के माहिलपुर चौक की है।

Punjab: a big trolla overturned on jalandhar highway, many people lost lives

बताया जा रहा है कि, सभी मृतक एक ही परिवार के थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उक्‍त हादसे में एक कार (पीबी-06एबी-1297) में सवार माता-पिता और उनके बेटे की दबने से मौत हुई है। वहीं, दूसरी कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+