PSEB 8th Result 2023: 356 में 6 ट्रांसजेंडर छात्र भी उत्तीर्ण, ये रहे टॉपर्स; यहां चेक करें रिजल्ट
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार सरकारी स्कूलों में पास छात्रों का 97.88 फीसदी, प्राइवेट स्कूलों का 99.12 फीसदी और ऐडड स्कूलों का 94.44फीसदी रिजल्ट।

Punjab Board 8th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी छात्र अपने स्कोर आधिकारिक वेब साइट- pseb.ac.in पर देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ वीरेंद्र भाटिया ने नतीजे घोषित किए हैं। परीक्षा में लवप्रीत कौर, गुरमीत कौर, सिमरनप्रीत कौर ने टॉप किया है। वहीं, इस बार सरकारी स्कूलों में पास छात्रों का 97.88 फीसदी, प्राइवेट स्कूलों का 99.12 फीसदी और ऐडड स्कूलों का 94.44 फीसदी रिजल्ट गया है।
आपको बता दें कि पंजाब बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षा 5 फरवरी से 22 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल PSEB कक्षा 8 की परीक्षा के लिए 3 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। पीएसईबी कक्षा 8 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। दो से ज्यादा सब्जेक्ट में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहने वाले छात्रों को कक्षा दोहरानी होगी।
6 ट्रांसजेंडर छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की
इस साल 98.01फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी है। पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में गिरा है। उस वक्त बोर्ड ने 98.25 प्रतिशत दर्ज किया था। वहीं, इस परीक्षा में 6 ट्रांसजेंडर छात्र भी शामिल हुए और वे सभी पास हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 356 छात्रों ने 97 फीसदी से 100 फीसदी के बीच स्कोर किया हैं। वहीं, 310 लड़कियों और 46 लड़कों ने 97 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किए हैं।
यहां चेक करें स्कोर
- pseb.ac.in
- pseb.ac.in/results
- indiaresults.com












Click it and Unblock the Notifications