पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस की सेवा और तत्परता को किया सेल्‍यूट

देश की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को राष्‍ट्रीय स्‍मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस के शहीदों को नमन किया। भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट भी लिखी।

Punjab Chief Minister

मुख्‍यमंत्री ने लिखा पंजाब पुलिस की सेवा और तत्परता को सलाम करती है। यह दिन उन बहादुर पुलिसकर्मियों को याद करने और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है।

वहीं पुलिस शहीदों को श्रद्धा‍ंजलि देने के लिए शनिवार को पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) मुख्यालय में 64वां राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस आयेाजित किया गया जिसमें पंजाब महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देश की रक्षा के लिए आतंकवादियों और अपराधियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीजीपी यादव ने पुलिस के शहीदों को नमन करते हुए कहा पंजाब पुलिस का वीरता और बलिदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। पंजाब पुलिस बल क पुलिसकर्मियों और अधिकारियों देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्‍यौछावर कर दिए। इसके साथ ही डीजीपी यादव ने बताया कि राज्य पुलिस ने सितंबर 1981 से इस वर्ष अपने 1797 अधिकारियों सहित तीन अधिकारियों का बलिदान दिया है।

डीजीपी ने कहा पंजाब पुलिस अपनी बहादुरी, साहस और आतंकवाद को सफलतापूर्वक जड़ से समाप्‍त करने के लिए जानी जाती है, पंजाब पुलिस भारत की मातृभूमि को आतंकियों और देश के दुश्‍मनों से बचाने में हमेशा से सबसे आगे रही है।
इसके साथ ही उन्‍होंने कहा पंजाब पुलिस सीमावर्ती राज्‍य में शांति और सांप्रदायिक सद्वाव बनाए रखने की दिशा में कड़ी मेहनत करती रही है और इसे जारी रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+