पंजाब को 42750 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे पीएम मोदी
फिरोजपुर, 05 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पंजाब में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे और कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 42750 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट की पंजाब को सौगात देंगे। इसमे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। दो नए मेडिकल कॉलेज कपूरथला और होशियारपुर में बनाए जाएंगे। जबकि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर फिरोजपुर में बनेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री लगातार देश को हर तरफ से बेहतर हाईवे से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्गों को बेहतर किया जा रहा है, कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। पंजाब में इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। 2014 से प्रदेश में 1700 किलोमीटर से 4100 किलोमीटर के नेशनल हाईवे का डबल रोड किया गया है। इसी दिशा में दो बड़े रोड कोरिडोर का भी पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे। धार्मिक स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की पीएम मोदी का संकल्प है, इसी दिशा में दो कोरिडोर का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे 669 किलोमीटर लंबार होगा जिसे तैयार करने में कुल 39500 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जिससे अमतसर से दिल्ली और कटरा का सफर तय करने में तकरीबन आधा समय लगेगा।
अमृतसर-ऊना के बीच बनने वाले फोर लेन हाईवे का निर्माण 1700 करोड़ रुपए की लागत से होगा। 77 किलोमीटर लंबा यह सेक्शन अमृतसर से फोटा कोरिडोर का ही हिस्सा है जोकि उत्तरी पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी 410 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे ब्रॉडगॉज रेलवे लाइन का भी शिलान्यास करेंगे यह मुकेरियन से तलवारा के बीच 27 किलोमीटर की लाइन है












Click it and Unblock the Notifications