पंजाब पहुंचे पीएम मोदी का राहुल पर निशाना, 2014 में युवराज की वजह रोका गया था मेरा हेलीकॉप्टर

चंडीगढ़, 14 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार करने पंजाब पहुंचे। यहां जालंधर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार को निशाने पर लिया। नरेंद्र मोदी ने यहां कहा कि 2014 पंजाब में उनके हेलीकॉप्टर को नहीं उड़ने दिया गया था क्योंकि युवराज (राहुल गांधी) अमृतसर में उड़ान भर रहे थे।

जस

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 2014 में मेरे नाम की घोषणा पीएम उम्मीदवार के लिए किए जाने के बाद मुझे प्रचार के लिए पठानकोट और हिमाचल जाना था लेकिन मेरे हेलिकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया गया। इसकी वजह ये थी कि युवराज भी अमृतसर में थे। पीएम का ये बयान तब आया है जब आज ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई, इसकी वजह प्रधानमंत्री की यात्रा के चलते नो-फ्लाई जोन लागू किया जाना था।

गांधी परिवार पंजाब का दुश्मन

Recommended Video

    Punjab Election 2022: PM Modi ने Jalandhar Rally में दिया नवां पंजाब का संकल्‍प | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने कहा, गांधी परिवार पंजाब से पुरानी दुश्मनी का बदला ले रहा है। विभाजन के गहरे घाव को कांग्रेस ने भुला दिया है। कांग्रेस सरकार को एक परिवार चला रहा है। कांग्रेस की सारी सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती है। गांधी परिवार देश में तनाव पैदा करने का काम कर रहा है। हम देश के सीमाओं को मजबूत करते हैं लेकिन उनके नेता सेनाओं को गुंडा कहते हैं और उनके शहादत पर सवाल उठाते हैं। हमने 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी बनाई लेकिन दंगे के आरोपियों को पार्टी में बड़े पद देकर कांग्रेस ने जख्मों पर नमक छिड़का।

    कांग्रेस के लोग ही उसकी पोल पट्टी खोल रहे

    मोदी ने कहा, आज कांग्रेस पार्टी बिखर रही है। कांग्रेस के लोग अपने नेताओं की सारी पोल पट्टी खोल रहे हैं। आपस में लड़ रहे लोग पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकते हैं। अपनी कुर्सी बचाने में जुटे ये लोग पंजाब का विकास नहीं कर सकते हैं। पंजाब को इस बार एनडीए की सरकार के साथ जाना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+