पंजाब: 'जल्द ही जनता का प्यार जीत में बदलेगा', बाइक रैली में बोले हरजोत सिंह बैंस
पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। उन्होंने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में मिशन आप 13-0 का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आई है। इस सुनामी में विपक्ष हवा में उड़ जाएगा।
आनंदपुर साहिब लोकसभा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बाइक रैली निकाली। रैली में समर्थकों की भारी भीड़ रही। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि हर जगह आम आदमी पार्टी की चर्चा हो रही है। जल्द ही जनता का प्यार जीत में बदलेगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने गुरु तेग बहादुर के गुरुगद्दी दिवस पर सभी संगतों को दीं शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications