परगट सिंह ने कहा- CM बदलने के लिए AICC की देख-रेख में हो बैठक, बदला जाए या नहीं उसमें हो फ़ैसला
परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बात मुद्दे की है चाहे ड्रग का मसला हो या बिजली ख़रीद का मुद्दा हो या फिर बेअदबियों का मामला हो इन सब मुद्दे को लेकर कांग्रेस के ज़्यादातर विधायक संतुष्ट नहीं हैं।
चंडीगढ़, अगस्त 25, 2021। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी है। कभी नवजोत सिंह सिद्धू तो कभी उनके सलाहकार कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ाते रहे हैं। कांग्रेस की कलह की आग इतनी बढ़ चुकी है कि कांग्रेस में एक बार फिर से सीएम बदलने की मांग उठने लगी है। सीएम की कार्यशैली से नाराज़ा नेताओं ने सिद्धू के करीबी मंत्री के घर पर बैठक की और सीएम बदलने की मांग पर चर्चा की। इस मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह मीडिया से मुख़ातिब हुए।
Recommended Video

'विधायकों के साथ बैठक होनी चाहिए'
परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बात मुद्दे की है चाहे ड्रग का मसला हो या बिजली ख़रीद का मुद्दा हो या फिर बेअदबियों का मामला हो इन सब मुद्दे को लेकर कांग्रेस के ज़्यादातर विधायक संतुष्ट नहीं हैं। कांग्रेस में काम अच्छा हुआ है लेकिन जो ये बड़े मुद्दे हैं इन सब को सुलझाने के लिए हम लोगों का काम करना पड़ेगा। इन सब मुद्दों पर काम नहीं हो रहा है इसलिए विधायकों में नाराज़गी है। परगट सिंह ने कहा कि AICC की देख-रेख में हाईकमान को सारे विधायकों के साथ बैठक करना चाहिए। उस बैठक में विधायकों से पूछ कर सीएम बदला जाए या नहीं बदला जाए इस बात का फ़ैसला करना चाहिए।
'कैप्टन हमारे सीएम थे और हैं'
पंजाब कांग्रेस महासचिव से जब पूछा गया कि कुछ विधायकों का कहना है कि सीएम बदल देना चाहिए ऐसे कांग्रेस 2022 का चुनाव नहीं जीत सकती इस पर आपकी क्या राय है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह विधायकों की सोच है। जब वह जन संपर्क करते हैं तो जनता उनसे क्या पूछती है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हम लोगों के मुख्यमंत्री थे और हैं इस बात से हम लोगों को कोई भी आपत्ति नहीं है। मुद्दा सिर्फ़ काम करने का है। मैंने जब भी कहीं बात की है तो सिर्फ़ मुद्दे की बात की है।
'मैं चेहरे की राजनीति नहीं करता'
परगट सिंह ने कहा कि मैं कभी भी चेहरे की राजनीति नहीं करता हूं। मैं मुद्दे की राजनीति करता हूं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू, नागरा और मैं कोऑर्डिनेशन मीटिंग रखने के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास गए थे। हमलोगों ने कहा था कि बैठक में मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। पार्टी और सरकार के लेवल पर अगर इन मुद्दों का हल हो जाएगा तो हम लोगों को पंजाब में क़ाबिज़ होने के लिए अच्छा मौक़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले भी मैंने इन सब मुद्दे पर चिट्ठी लिखी थी अगर पहले ही इस हल निकल गया होता तो आज ऐसे हालात ही पैदा नहीं होते।
'मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे'
पंजाब कांग्रेस महासचिव परगट सिंह से जब पूछा गया कि कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाले हैं और ठीक उससे पहले पार्टी में बग़ावती सुर तेज़ है तो उन्होंने कहा कि क्या हम लोग चुनाव मुद्दे पर नहीं लड़ें । मेरे हिसाब से पार्टी में जो खामियां हैं उसे दुरुस्त करना चाहिए। क्योंकि अगर राजनीतिक पार्टी ग़लत करती है तो फिर आप मीडिया वाले ही उस पर बवाल मचाते हैं। हमलोग पंजाब के लिए अच्छा करने की सोच रखते हैं। जब हमारी पार्टी अच्छा काम करेगी तो जनता उसे सराहेगी और पार्टी को जनता का सहयोग मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications