पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा
पंजाब के अमृतसर से बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तान घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के जवानों ने पेट्रोलिंग मार्च के दौरान इसे पकड़ा है।

पाकिस्तानी घुसपैठिए को आज सुबह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पकड़ा है। इस बाबत बीएसएफ की ओर से जानकारी दी गई है। बीएसएफ की ओर से कहा गया है कि यह घुसपैठिया पाकिस्तान का था, वह पंजाब के अमृतसर सेक्टर में स्थित रजातल बॉर्डर आउट पोस्ट पार करके भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया। घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। घुसपैठिया अपने आपको बांग्लादेश का नागरिक बता रहा है, लेकिन बीएसएफ मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अमृतसर में स्थित गांव में बीएसएफ की बटालियन 144 के जवान गश्त कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें पाकिस्तानी बॉर्डर की ओर कुछ हलचल नजर आई। हलचल देखने के बाद जवान जब कुछ देर वहां रुके तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति सीमा को पार करने की कोशिश कर रहा है। जब जवानों ने आदमी को रुकने के लिए कहा और फायरिंग की तो आदमी झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा। लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल जवान इस संदिग्ध घुसपैठिएं से पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने आई है ।












Click it and Unblock the Notifications