OPINION: पंजाब के बुजुर्गों के सपने होंगे साकार, सीएम भगवंत ने कर दी पूरी व्यवस्था, कराएंगे फ्री तीर्थ यात्रा

OPINION: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार अपने लोगों के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं लाती रहती हैं। इस बीच भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। इससे कई बुजुर्गों के सपने साकार होने वाले हैं। सीएम भगवंत मान अब दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा कराएंगे।

सीएम मान के ऐलान के मुताबिक, इसी महीने नवंबर में तीर्थयात्रा योजना की शुरुआत होगी। बुजुर्गों को सरकारी बसों से फ्री तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक परिवहन विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। सरकारी बसों में बैठकर तीर्थ यात्री पंजाब, बिहार और महाराष्ट्र के तीर्थ स्थानों के दर्शन करेंगे।

OPINION: पंजाब के बुजुर्गों के सपने होंगे साकार

पहले चरण में पंजाब के इन तीर्थ स्थानों के करेंगे दर्शन

इस योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा में 8 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे तीर्थ यात्रियों को दिक्कत ना हो और भारी संख्या में तीर्थ स्थानों के दर्शन कर सकेंगे। पहले चरण में सिख पंजाब स्थित तीन तख्‍त साहिब के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, तख्त श्री केसगढ़ साहिब की संगतों को दर्शन कराए जाएंगे।

सीएम भगवंत ने सभी तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश

इसके बाद दूसरे चरण में तीर्थ यात्री पंजाब के बाद बिहार में तीर्थ स्थानों के दर्शन करेंगे। तीर्थ यात्री बिहार स्थित श्री पटना साहिब तीर्थ स्थाल का दर्शन करेंगे। बिहार के बाद तीर्थ यात्री महाराष्ट्र स्थित तख्त श्री हजूर साहिबा का दर्शन करेंगे। भगवंत मान सरकार ने राज्य के बाहर से दोनों राजगद्दीनन्दों के दर्शन के लिए विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था करेगी। 24 नवंबर से इस यात्रा की शुरुआत होगी। सीएम भगवंत ने सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- '...अहंकार से रहें दूर, पूरे मन करें प्रयास', पंजाब यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टिवल में बोले सीएम मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+