स्वर्ण मंदिर के बाहर जमा भीड़, खालिस्तान के समर्थन में लगे नारे

अमृतसर, 06 जून। ऑपरेशन ब्लू स्टार की आज 38वीं बरसी है और इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया गया है। अमृतसर में कट्टरपंथी संगठनों ने जिस तरह से बंद का ऐलान किया है उसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है। लेकिन बावजूद इसके स्वर्ण मंदिर के मुख्य द्वार पर कुछ लोग जमा होकर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। इन लोगों के हाथ में खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल भिडरेवाला का पोस्टर भी है।

golden temple

Recommended Video

      Amritsar: Swarn Mandir के बाहर हंगामा, Khalistan के Support में लगे नारे | वनइंडिया हिंदी | #News

      कट्टरपंथी संगठनों की चुनौती को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर जगह भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 7000 जवानों को अमृतसर में तैनात किया गया है। गौर करने वाली बात है कि आज के ही दिन 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ था। ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया था, जिसकी वजह से सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया था। दरबार साहिब की ओर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है।

      बता दें कि 1984 में स्वर्ण मंदिर में घुसे आतंकियों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गयाथा। इस दौरान जब सेना अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की ओर जा रही थी तो जरनैल सिंह भिंडरावाले ने और खालिस्तानी समर्थकों ने इसका विरोध किया था। जिसके चलते दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी। ऐसा पहली बार था जब हरमंदिर साहिब में गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ नहीं किया जा सका था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रविवार को स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे और यहां माथा टेका था। उन्होंने कहा था कि किसी भी कीमत पर राज्य की शांति को भंग नहीं होने देंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+