पंजाब: 'हमारी पार्टी में हाईकमान कल्चर नहीं, एक परिवार की तरह करते हैं काम', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई हाईकमान कल्चर नहीं है। हम एक परिवार की तरह रहते हैं और काम करते हैं।
सीएम मान ने कहा कि हमारे अंदर कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है। नंबर एक, नंबर दो या नंबर 3 नहीं है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब हमारी शादी हुई थी तब बड़े भाई के तौर पर सीएम भगवंत मान मौजूद रहे। हम उस कल्चर से निकले हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब इस बार भी हीरो बनेगा। इस बार 13-0 सीटों से हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आमदी पार्टी की सुनामी आ गई है। विपक्ष इस बार सुनामी में उड़ जाएगा। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए तानाशाह सरकार आप नेताओं को जेल में कर रही बंद, बोले CM भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications