नवनिर्वाचित AAP विधायकों ने ली शपथ, सीएम मान ने दी बधाई
Punjab News: पंजाब उपचुनाव में नवनिर्वाचित आप विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सोमवार को स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्रों से नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी के विधायकों को शपथ दिलाई है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पंजाब विधानसभा के सदस्य लाउंज में हुआ। चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक से विधायक गुरदीप सिंह रंधावा और गिद्दड़बाहा से विधायक हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों ने सीएम मान के सामने विधायक पद की शपथ ली। इस मौके पर नवनिर्वाचित विधायकों के साथ उनके पारिवारिक सदस्य और आप के प्रदेश अध्यक्ष रोजगार सृजन, कौशल विकास मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मान ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के तीनों विधानसभा हलकों के नवनिर्वाचित विधायकों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन तीनों विधायक पर हमें भरोसा है कि वह लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी नए चुने गए विधायक साहिबान अपने विधानसभा क्षेत्र की तरक्की के लिए काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications