केजरीवाल की घोषणा को 'लॉलीपॉप' बोला था, पंजाब में अब सिद्धू ने खुद किए वैसे ही वादे, 'साल में 8 मुफ्त सिलेंडर'

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने विद्यार्थी-वर्ग से जुड़ी आकर्षक घोषणा की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कहा कि, उनकी सरकार बनने पर 5वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को हजारों रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही कंप्यूटर-टैबलेट भी वितरित किए जाएंगे।

punjab congress navjot singh sidhu says- We will give Rs 5000, Rs 15000 and Rs 20,000 to each girl student Class 5, 10 and 12 pass

सिद्धू ने वादा करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी पंजाब में 5वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को 5000 और 10वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को 15000 रुपये देगी।' इसके बाद सिद्धू ने 12वीं पास करने वाली हर छात्रा को 20,000 रुपए देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि, छात्राओं को उच्च अध्ययन करने में मदद करने के लिए, हम कंप्यूटर-टैबलेट भी उन्हें देंगे।

Recommended Video

    Election Commission ने Five Electoral States को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात | Corona | वनइंडिया हिंदी
    punjab congress navjot singh sidhu says- We will give Rs 5000, Rs 15000 and Rs 20,000 to each girl student Class 5, 10 and 12 pass

    महिलाओं को हर महीने 2 हजार रु. देंगे
    भदौड़ में नवजोत सिद्धू ने महिलाओं के हित में कई और घोषणाएं भी कीं। सिद्धू ने कहा कि, प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर हर गृहिणी को 2 हजार रुपए महीना मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें साल में 8 गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। हर सवा महीने बाद उन्हें मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने औरतों की रजिस्ट्री फ्री कराने की बात भी बोली। कहा कि, महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पूरी तरह से मुफ्त होगी।

    news

    केजरीवाल को कहा था- भिखारी न समझो
    नवजोत सिद्धू ने पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल को कहा था कि, आपके वादे यहां नहीं चलने वाले। पंजाब की महिलाओं को भिखारी मत समझो, जो उन्हें एक-एक हजार रुपया दोगे। सिद्धू ने यह भी कहा था कि, केजरीवाल पैसा पैसा कर रहे हैं, येपैसा कहां से लाएंगे।

    आप ने कुछ दिनों पहले ही की थी ऐसी घोषणा
    मालूम हो कि, कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में अपनी सरकार बनने पर हर महिला को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा की थी। तब सिद्धू ने उसे लॉलीपॉप कह डाला था। उन्होंने केजरीवाल की घोषणा को भीख बताकर कहा कि आप झूठ बोल रही है, लेकिन मैं इस वादे को जरूर पूरा करूंगा। अभी सिद्धू ने यह भी कहा कि, पंजाब में माफिया की जेब से निकालकर हम ये वादा पूरा करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+