'कांग्रेस खत्म होने की कगार पर, अगर मुझे नेतृत्व...', नवजोत सिंह सिद्धू की 'गुगली' से चढ़ा सियासी पारा
'कांग्रेस खत्म होने की कगार पर, अगर मुझे नेतृत्व...', नवजोत सिंह सिद्धू की 'गुगली' से चढ़ा सियासी पारा
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर: नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में पंजाब इकाई के प्रमुख के रूप में अपना इस्तीफा दिया है। इसके बाद भी नवजोत सिद्धू के नखरे कांग्रेस को शर्मिंदा कर रहे हैं, वो भी ऐसे वक्त जब पार्टी आलाकमान 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में स्थिरिता लाने की कोशिश में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार (07 अक्टूबर) को लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में मोहाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की अगुवाई की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सिद्धू परेशान भी नजर आए क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने का इंतजार करना पड़ा। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धू कहते हैं, 'कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।'

'अगर मुझे नेतृत्व की इजाजत मिली तो...'
एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट मंत्री परगट सिंह वीडियो में नाराज नवजोत सिंह सिद्धू को शांत करने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। परगट सिंह कहते हैं कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जल्द ही विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
इसी बीच में पंजाब के कार्यकारी अध्यक्षों में से एक सुखविंदर सिंह डैनी नवजोत सिंह सिद्धू से कहते हैं आप चिंता मत कीजिए, विरोध मार्च सफल होगा। इस पर जवाब देते हुए नवजोत सिंह सिद्धू बोले, '''सफलता कहां है, अगर भगवंत सिद्धू (नवजोत सिंह सिद्धू के पिता का नाम) के बेटे को नेतृत्व की इजाजत मिली तो आपको देखने को मिलेगा। कांग्रेस तो खत्म होने के कगार पर है।''
Recommended Video
नवजोत सिंह सिद्धू की इस टिप्पणी की अकाली दल ने आलोचना की है। अकाली दल ने कहा है कि नवजोत सिद्धू के ये बोल दिखाते हैं कि उनके मन दलित समुदायों के लिए कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का इरादा 'जातिगत कार्ड' पर वोट मांगने का है, वह साबित हो गया है।
बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications