पंजाब में 'पावर कट' पर बोल ट्रोल हुए नवजोत सिंह सिद्धू, 8.67 लाख का खुद का बिजली बिल है बकाया
पंजाब में 'पावर कट' पर बोल ट्रोल हुए नवजोत सिंह सिद्धू, 8.67 लाख का खुद का बिजली बिल है बकाया
चंडीगढ़, 03 जुलाई: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार (02 जुलाई) को पंजाब में बिजली कटौती (पावर कट) की समस्या को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर निशाना साधा था। पंजाब में 'पावर कट' बोलने के बाद सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू ट्रोल हो गए हैं। पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद 8 महीने से बिजली का बिल नहीं भरा है। नवजोत सिंह सिद्धू का 8.67 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है।
Recommended Video

वायरल हुआ नवजोत सिंह सिद्धू का बिजली बिल
जैसे ही नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में बिजली की स्थिति एक के बाद एक कई ट्वीट कर अमरिंदर सिंह सरकार पर निशाना साधा, उनके बकाया बिजली बिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। सोशल मीडिया यूजर नवजोत सिंह सिद्धू को ये बोलकर ट्रोल कर रहे हैं कि जिनका खुद का 8 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है वो सरकार को सलाह दे रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद 8महीने से नहीं भरा बिजली बिल
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की वेबसाइट के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू के अमृतसर स्थित घर के 8,67,540 रुपये के बिजली बिल का भुगतान किया जाना बाकी है, भुगतान करने की आखिरी तारीख 2 जुलाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 8 महीने से बिजली बिल का नवजोत सिंह ने भूगतान नहीं किया है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बार-बार कोशिश करने के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने बिजली बिल बकाया वाली बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं पीएसपीसीएल के अधिकारियों ने भी इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि नवजोत सिंह सिद्धू डिफॉल्टर थे या क्या उन्हें उनके बकाया बिजली बिल के लिए पहले भी कोई नोटिस दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications