जेल से रिहाई के बाद सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, उनके माता-पिता से करेंगे मुलाकात, VIDEO
जेल से रिहा होने के दो दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उनके माता-पिता से मुलाकात करेंगे।

Navjot Singh Sidhu: हाल ही में जेल से रिहा हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने सोमवार को दिवंगत सिंगर के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के मनसा स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख जताया। मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ देखी गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू की गाड़ी जाते हुए दिख रही है।
नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को जेल से बाहर आ गए। नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की पटियाला जेल में बंद थे। उन्हें रोडरेज के एक मामले में कैद की सजा मिली थी। वे 20 मई 2022 से जेल में बंद थे, लेकिन 48 दिन पहले उन्हें रिहा किया गया। कानूनी तौर पर उनकी रिहाई 18 मई को होने वाली थी लेकिन उनके अच्छे व्यवहार और चाल-चलन के चलते उन्हें 48 दिन पहले रिहा किया गया।
दरअसल कैदियों के लिए Prison Rules होते हैं, जिसके तहत अगर कोई कैदी अच्छा बर्ताव करता है तो जेल प्रशासन उनकी सजा में से 5 से 7 दिन कम कर देता है। यही नहीं कैदियों को भी साप्ताहिक छुट्टी के साथ-साथ सरकारी छुट्टियां भी मिलती हैं और कैदी पैरोल पर भी बाहर आते हैं। लेकिन सिद्धू ने जेल जाने के बाद ना तो कोई वीकली ऑफ लिया और ना ही उन्होंने सरकारी छुट्टी पर आराम किया और ना ही वो पैरोल पर बाहर आए, बल्कि उन्होंने जेल की ओर से कराए जा रहे सारे कामों को वक्त पर पूरा किया।
Recommended Video

रिहाई के बाद क्या बोले नवजोत सिंह सिद्धू
1. लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं होती। लोकतंत्र बेड़ियों में है।
2. पंजाब देश की ढाल है। लेकिन उस ढाल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है।
3. पंजाब को कमजोर करोगे तो तुम भी कमजोर हो जाओगे।
4. जब भी तानाशाही होती है, एक क्रांति आती है। इस क्रांति का नाम राहुल गांधी है।
5. राहुल गांधी अपने पूर्ववर्तियों से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र को उसकी बेड़ियों से मुक्त करने की कोशिश कर रहे हैं। जब एक बाघ दहाड़ता है, तो वह पूरी दुनिया में - अमेरिका, जर्मनी में गूंजता है।
6. वाद-विवाद और असहमति इस लोकतंत्र का सार है।
7. सभी एजेंसियांआज गुलाम हैं। वे रबर स्टैंप हैं। वे केवल 4-6 लोगों के लिए काम करती हैं।
8. मैं इस चुनौतीपूर्ण समय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ और कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के साथ एक दीवार की तरह खड़ा रहूंगा।
9. भगवंत मान मेरे छोटे भाई जैसे हैं लेकिन वे अखबारी मुखमंत्री बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 'कभी नहीं छोड़ूंगी उसका साथ...', अमृतपाल सिंह की पत्नी ने इंटरव्यू में बताई कई बातें, ठिकाने को लेकर यह कहा
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications