IPL 'थप्पड़ कांड' के 18 साल बाद फिर छिड़ी जंग, हरभजन सिंह को पीटना चाहते हैं श्रीसंत? दिया खुला चैलेंज

IPL Controversy, Harbhajan vs Sreesanth: आईपीएल के पहले ही सीजन यानी साल 2008 का 'थप्पड़ कांड' (Slapgate) एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत (S. Sreesanth) ने पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें सीधे तौर पर बॉक्सिंग रिंग में मुकाबला करने की खुली चुनौती दी है। श्रीसंत का आरोप है कि हरभजन सिंह उनके जीवन के एक बेहद दर्दनाक और विवादित अध्याय का इस्तेमाल विज्ञापनों में पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं, जो उन्हें कतई मंजूर नहीं है।

कई मौकों पर साथ नजर आए हैं भज्जी-श्रीसंत (IPL Controversy, Harbhajan vs Sreesanth)

पिछले डेढ़ दशक में कई मौकों पर दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ आकर यह मैसेज देने की कोशिश की थी कि वे अतीत को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं। हरभजन ने भी कई बार सार्वजनिक रूप से उस घटना पर खेद जताया था। लेकिन हाल ही में एक कमर्शियल एड के कारण पैदा हुई ताजा तल्खी ने यह साफ कर दिया है कि दोनों के बीच के पुराने जख्म अभी पूरी तरह भरे नहीं हैं।

IPL controversy 1

इस वजह से श्रीसंत ने जताई नाराजगी

श्रीसंत के इस अचानक भड़कने के पीछे की मुख्य वजह एक हालिया कमर्शियल विज्ञापन है। श्रीसंत के मुताबिक हरभजन सिंह ने हाल ही में एक विज्ञापन किया है जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर नाम लिए बिना साल 2008 के थप्पड़ कांड का मजाक उड़ाया है। श्रीसंत ने दावा किया कि हरभजन ने इस विज्ञापन के जरिए लगभग एक करोड़ की कमाई की है। श्रीसंत ने नाराजगी जताते हुए हरभजन को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है और उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।

भारत ने बनाया वर्ल्ड कप में इतिहास, पावरप्ले में दर्ज किया रिकॉर्ड स्कोर, शेफाली-स्मृति मंधाना ने काटा गदर
भारत ने बनाया वर्ल्ड कप में इतिहास, पावरप्ले में दर्ज किया रिकॉर्ड स्कोर, शेफाली-स्मृति मंधाना ने काटा गदर

भज्जी को श्रीसंत का ओपन चैलेंज

हाल ही में एक पॉपुलर टॉक शो 'द लल्लनटॉप' में हिस्सा लेने पहुंचे श्रीसंत को जब स्क्रीन पर हरभजन सिंह और उनकी बॉक्सिंग गियर में एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई, तो वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कैमरे के सामने हरभजन को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि भज्जी, मैं तुम्हें चुनौती देता हूं। अगर तुम्हें इस थप्पड़ वाली बात से और मुझसे इतनी ही दिक्कत है, और तुम इसके जरिए इतना कमा रहे हो... तो मुझे भी कमाने दो। विज्ञापन करने के बजाय सीधे बॉक्सिंग रिंग में आओ। मैं यह बात अपने दिल से कह रहा हूं। अगर हमारे अंदर आत्मसम्मान है, तो विज्ञापनों में ये सब करना बंद करें। सभी मलयिवालियों और सरदारों के लिए, कृपया रिंग में आएं। मैं आपका इंतजार कर रहा हूं।

IND vs NED: स्मृति मंधाना की आतिशी पारी ने मचाया कोहराम, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत
IND vs NED: स्मृति मंधाना की आतिशी पारी ने मचाया कोहराम, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत

क्या था साल 2008 का 'थप्पड़ कांड'?

यह विवाद आईपीएल 2008 के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और मुंबई इंडियंस के बीच हुए एक मैच के बाद हुआ था। मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ही मुंबई इंडियंस के तत्कालीन कप्तान हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद श्रीसंत मैदान पर ही रोते हुए नजर आए थे। इस घटना के बाद हरभजन पर पूरे सीजन का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

IND vs AFG 3rd ODI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई भारतीय टीम, बीच सीरीज में धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
IND vs AFG 3rd ODI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई भारतीय टीम, बीच सीरीज में धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+