Virat Kohli IPL Retirement: विराट कोहली आईपीएल से लेंगे संन्यास? RCB के CEO ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

Virat Kohli IPL Retirement: इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल में अब भी जलवा बिखेर रहे हैं। विराट कोहली के आईपीएल से संन्यास लेने को लेकर चल रही तमाम अटकलों और अफवाहों पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजेश मेनन ने पूरी तरह विराम लगा दिया है।

सीईओ राजेश मेनन ने कर दिया बड़ा खुलासा (Virat Kohli IPL Retirement)

सीईओ राजेश मेनन ने एक बड़ा आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि विराट कोहली की शानदार फिटनेस, बेहतरीन फॉर्म और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को देखते हुए वे कम से कम अगले 4 साल तक आईपीएल में खेलना जारी रख सकते हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें लेकर बेहद आश्वस्त है। यह बयान आरसीबी के करोड़ों फैंस को बड़ी राहत देने वाला है। आईपीएल 2026 सीजन में विराट का प्रदर्शन और उनकी शारीरिक फिटनेस यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उम्र महज एक आंकड़ा है।

Virat Kohli 1

'एक ही सिक्के के दो पहलू हैं आरसीबी और विराट'

राजेश मेनन ने दोनों के गहरे रिश्ते को बयां करते हुए कहा कि विराट कोहली और आरसीबी एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। फ्रेंचाइजी आज के समय में विराट कोहली के बिना अपनी टीम की कल्पना भी नहीं कर सकती। वे टीम के सबसे बड़े हीरो बने रहेंगे। हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 के सीजन में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा था, जिसके आंकड़े उनके दबदबे की कहानी खुद बयां करते हैं।

कोहली ने इस सीजन के 16 मैचों में बनाए 675 रन

विराट कोहली ने 165 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो यह बताता है कि वे आधुनिक टी20 क्रिकेट के साथ खुद को कितनी तेजी से अपग्रेड कर रहे हैं। उनकी इसी आक्रामक फॉर्म की बदौलत आरसीबी ने इस साल लगातार मैचों में जीत दर्ज कर सफलता के नए आयाम छुए।

ईशान किशन ने शुभमन गिल पर लगाया उकसाने का आरोप! अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद बड़ा खुलासा
ईशान किशन ने शुभमन गिल पर लगाया उकसाने का आरोप! अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद बड़ा खुलासा

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है विराट की नजरें

विराट कोहली पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका अगला बड़ा लक्ष्य साल 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। हालांकि, हाल ही में वे चोट के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनकी भूख कम नहीं हुई है।

IND vs NED: स्मृति मंधाना की आतिशी पारी ने मचाया कोहराम, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत
IND vs NED: स्मृति मंधाना की आतिशी पारी ने मचाया कोहराम, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत

खुद कोहली ने क्या कहा?

आईपीएल फाइनल के बाद खुद कोहली ने कहा था कि वे मैदान पर अपना 100 प्रतिशत इसलिए देते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि उनका करियर हमेशा के लिए नहीं रहने वाला। वे रोज के दबाव और कॉम्पिटिशन का आनंद लेते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अब किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं, बल्कि टीम को जीत दिलाने के लिए खेलते हैं।

IND vs AFG 3rd ODI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई भारतीय टीम, बीच सीरीज में धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
IND vs AFG 3rd ODI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई भारतीय टीम, बीच सीरीज में धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+