पंजाब: कांग्रेस के लिए चुनावी संजीवनी साबित होगी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा, जानिए कैसे ?
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दलों के नेता बड़े वोट बैंक पर क़ब्ज़ा जमाना चाहते हैं।
चंडीगढ़, 15 फरवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दलों के नेता बड़े वोट बैंक पर क़ब्ज़ा जमाना चाहते हैं। वहां कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा संजीवनी की तरह काम कर रहा है। इसी कड़ी में आरक्षण मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने पंजाब कांग्रेस के लिए अपने समर्थकों के साथ मुस्लिम वोटरों को अपने पक्ष में करने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं। वह लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए पंजाब के विभिन्न हलकों में मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं को कांग्रेस के पाले में लाने का काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीक़ी कांग्रेस के लिए 55 सभाएं कर चुके हैं।

कांग्रेस को आरक्षण मोर्चा ने दी मज़बूती
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ननवजोत सिंह सिद्धू से अमृतसर में मुलाक़ात कर परवेज सिद्दीकी ने सियासी समीकरणों से अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने दावा भी किया की पंजाब में अल्पसंख्यक समुदाय का ज़्यादातर वोट कांग्रेस के पाले में जा रहा है। वहीं पंजाब कांग्रसे अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने परवेज सिद्दीकी का कांग्रेस को समर्थन देने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके समर्थन से पंजाब काफी फर्क पड़ रहा है और वोट में बढोत्तरी भी होने की उम्मीद है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि परवेज सिद्दीकी के पंजाब में चुनाव प्रचार करने से अल्पसंख्यक समाज के लोग एकजुट होकर कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे। परवेज सिद्दीकी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मुस्लिम गुज्जर बिरादरी के अंदर कांग्रेस के लिए नाराजगी थी। मैंने गुज्जर बिरादरी के कई पिंड (गांवों) का दौरा कर गुज्जर मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की।

गुज्जर मुस्लिम समुदाय भी कांग्रेस के साथ
परवेज सिद्दीक़ी ने कहा कि गुज्जर मुस्लिम नेताओं की परेशानियों को सुन्ने के बाद समाधान का भरोसा दिया। समाधान के आश्वासन के बाद गुज्जर बिरादरी के नेता मोहम्मद फिरोज उद्दीन ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि परवेज सिद्दीकी से मुलाकात के बाद हम लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को वोट करेंगे और जिताएंगे। पंजाब में गुज्जर मुस्लिम के 15 लाख मतदाता हैं सभी मतदाता कांग्रेस के उम्मीदवार को ही वोट देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी गुज्जर बिरादरी कांग्रेस के साथ है। वहीं राष्ट्रीय अल्प संख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने कहा की पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुसलमानों को शिक्षित करने के लिए मदरसा काउंसिल बनवाऐंगे इसके साथ ही पंजाब में मुसलमानों के कब्रिस्तानों और अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करेंगे।

मुस्लिमों के हर मसले का हल करेंगे- परवेज
राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेजा सिद्दीकी ने कहा कि मोर्चा का मकसद मुसलमानों के मसाइल को पहल के आधार पर हल कराना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने इस मोर्चा को यकीन दिलाया है कि वह मुसलमानों के हर छोटे-बड़े मसाइल को पहल के आधार पर हल करेंगे। इसी बुनियाद पर पंजाब में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा पंजाब में कांग्रेस को हिमायत दी । उन्होंने कहा कि आपके कदम को मजबूती बख्शने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी तरह आपके साथ है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: कई डेरा प्रमुखों से मिल रहे पीएम मोदी और अमित शाह, क्या चुनाव में मिल पाएगा फ़ायदा ?












Click it and Unblock the Notifications