सुखबीर सिंह बादल के हमलावर नारायण चौड़ा की कोर्ट में पेशी, अमृतसर कोर्ट ने फिर बढ़ाई 3 दिन की रिमांड
Punjab News: अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा को बुधवार को एक बार फिर अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद नारायण सिंह चौड़ा की तीन दिन की रिमांड फिर से बढ़ा दी। बता दें कि इस बार पुलिस की तरफ से दलील दी गई थी कि उन्हें घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है।
एसीपी जसपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज हमने नारायण सिंह चौड़ा को एक बार फिर से कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद चौड़ा की तीन दिन की रिमांड और पुलिस को दी है। एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि हमें सीसीटीवी फुटेज मिल चुकी है और हम उसकी जांच कर रहे है।

इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि 6 दिन का रिमांड पूरा हो चुका है और तीन दिन का रिमांड और मिला है। पुलिस की जांच इस मामले में कहा तक पहुंची है। इस सवाल का जवाब देते हुए एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि जांच हर पहलू से हो रही है। जो भी अपडेट आएगी वह मीडिया को बता दी जाएगी।
आपको बता दें कि नारायण सिंह चौड़ा ने 4 दिसंबर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने नारायण चौरा को मौका-ए-वारदात पर ही पकड़ लिया गया था। इस हमले के बाद चौड़ा को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया था।
खबर के मुताबिक, चौड़ा के वकील एडवोकेट जगदीप सिंह बाजवा के मुताबिक आज कोर्ट में पुलिस ने लोकेशंस, कॉल डिटेल और डिजिटल रिकार्ड पेश की है, जबकि डिफेंस वकील के मुताबिक वह बार्डर एरिया पर ही रहते हैं। उनका घर भी डेरा बाबा नानक है और वह अलग अलग स्थानों पर बरसी पर जाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आज परिक्रमा में अलग- अलग लोगों के मिलने की डिटेल देकर रिमांड हासिल किया है, जबकि उस दिन वह एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी से मिले हैं। बता दें,पुलिस ने इस मामले में चौड़ा के दोनों बेटों जगजीत सिंह और बलजिंदर सिंह से भी पूछताछ की है। गौरतलब है कि चौड़ा के दोनों ही बेटे पेशे से वकील हैं और दोनों ने ही अपने पिता के हक में एप्लिकेशन कोर्ट में दायर की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications