पंजाब में महिला डॉक्टर का माता-पिता समेत कत्ल, बेटे का भी पता नहीं, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

रोपड़। पंजाब के रूपनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक महिला डॉक्टर व उसके माता-पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटना के 2 दिन बाद यह मामला तब सामने आया, जब दुर्गंध फैलने से पड़ोसियों को संदेह हुआ। लाशें दिखने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने लाशों को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। चिंता की बात यह भी है​ कि, दंपति का बेटा भी लापता है।

Murder of A Woman doctor along with her parents in Rupnagar district, Punjab Police begin probe

दुर्गंध फैलने से खुलासा, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है​ कि, किसी हत्यारे ने दंपति को सोते समय मारा। संभवत: इस वारदात को 9 अप्रैल की रात को अंजाम दिया गया, जहां हरचरन सिंह परमजीत कौर का सोते समय कत्ल कर दिया। माता-पिता दोनों की लाशें भी बेड पर थी और दिल की तरफ तेजधार हथियार से घाव का निशान था। पुलिस के मुताबिक, डॉ. चरनप्रीत डयूटी खत्म कर जब घर लौटीं, तो ही उन पर हमला हुआ। उनकी लाश जमीन पर पड़ी मिली।

ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटी थी डॉक्टर
घर के अंदर, तीनों लाशें कपड़े से ढंकी थीं। वहीं, घर को बाहर से ताला लगा था। यह वारदात रोपड़ की पावर कॉलोनी के हाउस नंबर-62 में अंजाम दी गई। मृतकों में पति, पत्नी व उसकी बेटी शामिल है जिनकी पहचान हरचरन सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर तथा उनकी बेटी डॉ. चरनप्रीत कौर के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि, इस घर में कुल 4 लोग रहते थे। परिवार का चौथा सदस्य उनका बेटा प्रभजोत सिंह था। वो भी घटना के बाद से गायब है और उसका फोन भी स्विच ऑफ है।

एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग, एसपी (डी) हरवीर सिंह अटवाल, एएसपी रणधीर कुमार, डीएसपी (आर) रविंदरपाल सिंह, सीआईए इंचार्ज सतनाम सिंह, एसएचओ सदर विजय कुमार समेत फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि, कत्ल हुए 2-3 दिन हो चुके हैं और उनकी लाशों में कीड़े भी नजर आने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+