मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब के DGP ने किया SIT का पुनर्गठन, 3 और लोगों को किया शामिल
नई दिल्ली, 01 जून: पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का बुधवार को पुनर्गठन किया। 6 सदस्यीय एसआईटी में एक नया अध्यक्ष आईजीपी पीएपी जसकरण सिंह और एआईजी एजीटीएफ गुरमीत सिंह चौहान और एसएसपी मनसा गौरव तोरा समेत दो नए सदस्य शामिल किए गाए हैं। पहले गठित एसआईटी तीन सदस्यीय थी।
Recommended Video

इस बीच, पंजाब पुलिस ने आज कहा कि वह मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को राज्य में लाने के बाद उससे पूछताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे बिश्नोई के गिरोह का हाथ था। वर्तमान में, बिश्नोई एक अधिकारी पर हमले से संबंधित आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत एक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में है। दिल्ली पुलिस ने उसे रिमांड पर ले रखा है।
मानसा में पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तोरा ने कहा कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और वे इस पर काम कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या मानसा पुलिस बिश्नोई को रिमांड पर लेगी, एसएसपी ने कहा, "निश्चित रूप से। हमें जानकारी है कि दिल्ली पुलिस ने बिश्नोई को रिमांड पर लिया है। उसके बाद हम कानून के अनुसार उसे इस मामले में जांच में शामिल करेंगे।
पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या को आपसी रंजिश का मामला बताया है। बिश्नोई गिरोह का सदस्य कनाडा स्थित गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या में शामिल हमलावरों को वाहन सप्लाई करने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications