पंजाब: जालंधर में शराब के नशे में धुत बदमाशों ने जागरण में किया हंगामा, पवित्र ज्योति बुझाने की कोशिश
Jalandhar News, Punjab police, Mata jagran In Jalandhar, Jalandhar jagran ruckus, Punjab news, जालंधर समाचार, पंजाब पुलिस, जालंधर में माता जागरण, जालंधर जागरण हंगामा, पंजाब समाचार,
Punjab Jalandhar Jagrata News: पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति हाल के दिनों में लगातार बिगड़ती दिखाई दे रही है। सूबे में एक के बाद खुलेआम हत्याओं की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बेखौफ अपराधियों में पुलिस प्रशासन का जरा सा भी डर नहीं दिखाई दे रहा है। अब जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में एक ताजा घटना सामने आई है, यहां रविवार को चल रहे माता के जागराते के दौरान नशे में धुत बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं मिल रही जागरण में कृपाण और अन्य हथियारों से लैस शरारती तत्वों ने पवित्र ज्योत को बुझाने की कोशिश की। साथ ही महिलाओं से बदतमीजी भी की। वहीं विरोध करने पर लोगों से मारपीट भी की।

बदमाशों के हमले में कई महिलाओं के घायल होने की खबर है। इस हिंसा के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसके लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शराब के नशे में धुत होकर कुछ बदमाश जगराते में पहुंचे और आयोजकों के साथ उनका झगड़ा करने लगे और पंडाल में बैठे लोगों के साथ कृपाण के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। दरअसल, न्यू गुरु नानक नगर में मुकेश कुमार और सोनू नाम के घर में जागरण हो रहा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बाद से लोगों में काफी रोष है।
जागरण में मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ बदमाश कृपाणों से लेकर वहां पहुंचे और भजन-कीर्तन के बीच हंगामा करने लगे। उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों पर हमला भी किया, हालांकि लोग अपनी जान बचाने में सफल हुए। लेकिन कई महिलाओं के घायल होने सूचना है। नशे में धुत युवकों ने माता की पवित्र ज्वाला पर भी कृपाण फेंके। इसके बाद वो वहां से चले गए। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने जागरण को फिर से शुरू किया और आयोजकों से वादा किया कि वे जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications