Punjab: '75 साल तक पंजाब में लूट करने वाले ढूंढ रहे बहाने', मंत्री चीमा का विपक्ष दलों पर तंज

पंजाब की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल समेत विपक्षी दलों को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 75 वर्षों में पंजाब के भीतर राज्य में नशे का कारोबार फैलता रहा और लोगों का जीवन बर्बाद होने दिया गया।

मान सरकार में वित्त मंत्री व 'आप' नेता हरपाल सिंह चीमा ने सीएम मान पर आरोप लगाने वाले सभी विपक्षी दलोंको बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा, "विपक्षी पार्टियां हर दिन कुछ न कुछ झूठ फैलाती हैं। सीएम ने उन्हें नवंबर में खुली बहस की चेतावनी दी है। लेकिन वे उस बहस से भागने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 75 साल तक पंजाब को लूटा है। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल पार्टियों ने ही पंजाब में नशा फैलाया।"

Harpal Singh Cheema

चीमा ने आरोप लगाया कि सब कुछ जानते हुए भी पंजाब की पिछली सरकारों ने नशे का प्रसार रोकने के लए कुछ नहीं किया। इसके बावजूद विपक्षी दल मौजूदा सरकार की ओर राज्य बेहतर स्थिति बहाल करने के प्रयासों को लेकर कुछ ना कुछ झूठ जनता के बीच बोलते रहते हैं।

मंत्री चीमा ने आगे कहा, "हम पंजाब से नशा खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे विपक्षी दल आरोप तो लगाते हैं लेकिन बहस की बात आती है तो वे भागने के बहाने ढूंढते हैं। असल वजह तो ये है कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। सीएम मान के पास सब कुछ दस्तावेज है और वह दिखाएंगे कि इन लोगों ने पंजाब को कैसे बर्बाद किया है।"

सीएम भगवंत मान सरकार के प्रयासों की पिछली राज्य सरकारों करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब को केंद्र से जीएसटी बकाया का 3670.64 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। चीमा ने आगे कहा कि जीएसटी के तहत मुआवजे की समयसीमा 30 जून, 2022 को खत्म हो गई थी, लेकिन पंजाब सरकार ने भारत सरकार के पास बकाया जीएसटी मुआवज़े का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि राज्य के लगातार और अथक प्रयासों से चलते पंजाब सराकर को केंद्र से 3670.64 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+