पंजाब में मान सरकार जल्द लागू करेगी पीएम आवास योजना 2.0

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू करने रही है। इसके तहत राज्य के 2.5 लाख लोगों को नए घर दिए जाएगे। सरकार ने इस योजना के तहत लोगों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को भी बढ़ा दिया गया है। पंजाब में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत गरीब तबके के लोगों का इसका काफी लाभ मिलेगा। प्रदेश के 2 लाख 50 हजार लोगों को घर दिया जाएगा।

पंजाब में इसी महीने शुरू होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के आर्थिक सहायता राशि में बढ़ोतरी वाले प्रस्ताव को मान सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत पंजाब में लोगों को पूर्म में 1,75,000 रुपये की सहायता दी जाती थी। इसमें 25 हजार रुपये पंजाब सरकार अपने मद से देती थी और 1,50,000 रुपये केंद्र सरकार दिया करती थी। लेकिन अब लोगों को इस योजना के तहत 2.5 लाख रुपये मिलेंगे, जिसमें पंजाब सरकार 25000 रुपये की जगह 1 लाख रुपये देगी और केंद्र सरकार की ओर से 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। योजना के तहत लाभार्थियों को 2 कमरे, 1 बाथरूम और 1 रसोईघर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएंगी।

Pradhan Mantri Awas Yojana

इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ के लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए हैं। लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत उन लोगों को लाभ दिया जाएगा जिनकी प्रति वर्ष आय 3 लाख रुपये तक है। इसके साथ ही उनके पास 45 वर्ग गज जमीन भी होनी चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को पिछले 5 वर्षों में केंद्र या राज्य की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+