पंजाब को औद्योगिक हब बनाने के लिए मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम
Punjab News: पंजाब की भगवंत सरकार राज्य को IT हब के रुप में विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत गुरुवार को पंजाब के आईटी मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने नोएडा में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कंपनियों के सीईओ और प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की।
इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा, बागवानी, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों के सीईओज और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे निवेश प्रोत्साहन कदमों की सराहना की। साथ ही कंपनियों ने अपने निवेश प्रस्तावों को जल्द ही राज्य सरकार को सौंपने का आश्वासन दिया।

इस दौरान उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी नीति तैयार हो चुकी है, जिसे 31 मार्च से पहले कैबिनेट द्वारा स्वीकृत कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नीति व्यापक अध्ययन और विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है, जो राज्य के आईटी क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगी। साथ ही निकट भविष्य में कौशल विकास को समय की आवश्यकता के अनुसार बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने निवेशकों को बताया कि इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल को पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ पोर्टल घोषित किया गया है, जिसके माध्यम से एक वर्ष में 55 हजार लघु, छोटे और मध्यम उद्यमों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications