मान सरकार की 'मिशन रोजगार' पहल लाई रंग, 30 महीनों में 45,708 युवाओं को मिलीं सरकारी नौकरियां
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महज ढाई साल में 45708 सरकारी नौकरियां देकर राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा काम किया है। मान सरकार शासन के विभागों में रिक्त पड़े पदों को तरंत भर देती है। भर्ती के लिए एक तय प्रक्रिया बनाई गई है, जिसका नतीजा है कि इन 44,000 से अधिक नियुक्तियों में से किसी भी नियुक्ति को अभी तक किसी भी न्यायलयों में कोई चुनौती नहीं दी गई है।
नौकरी के लिए युवाओं का चयन उनकी योग्यता पर की गई है। मान सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। सरकार की इस पहल से युवाओं को बेरोजगारी की मार नहीं झेलनी पड़ रही है। साथ ही वे गलत राह से दूर हो रहे हैं। मान सरकार निरंतर रोजगार सृजन को लेकर काम कर रही है।

भगवंत मान सरकार की पहल पर अब युवाओं का पलायन से मोहभंग हो रहा है। पलायन के उलट युवा राज्य में ही रहकर कुछ करना चाहते हैं। सूबे के युवा और बेरोजगारों के लिए सरकार पंजाब के अंदर ही व्यवसाय और रोजगार सृजन के अवसर प्रदान कर रही है। कुछ युवा अब विदेशों से आकर अपने जिला और गांवों मे रोजगार पाने की चाहत में शिफ्ट हो गए हैं।
मान सरकार राज्य के युवाओं के लिए विशेष नीति बना रही और उसपर लगातार काम किए जा रहे हैं। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि युवा साथी बेरोजगारी की आड़ में पलायन न करें और अपने प्रदेश में काम करें, ताकि आर्थिक और सामाजिक रूप से राज्य की प्रगति हो।












Click it and Unblock the Notifications